भाजपा अजजा मोर्चा ने किया कांग्रेस के झूठ का पुतला दहन

Uncategorized

रायपुर : 19जुलाई2025, रायपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा कांग्रेस की आदिवासी विरोधी मानसिकता और झूठे प्रचार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया। यह विरोध बलौदाबाजार जिले के आदिवासी विकास विभाग की छात्रावास हेतु वाटर जग खरीदी को लेकर फैलाई गई भ्रामक और तथ्यहीन जानकारी के विरोध में किया गया। भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि “जिसकी जैसी आंख, वैसी उसकी दृष्टि। कांग्रेस भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी पार्टी है, उसे एक ईमानदार और कर्मठ आदिवासी मुख्यमंत्री भी भ्रष्टाचारी नजर आ रहा है।”

मरकाम ने स्पष्ट किया कि वाटर जग खरीदी का प्रस्ताव 23 फरवरी 2025 को ही निरस्त कर दिया गया था, न तो कोई भुगतान हुआ और न ही कोई आपूर्ति। कांग्रेस और उसका आईटी सेल जानबूझकर निरस्त प्रस्ताव का स्क्रीनशॉट शेयर कर जनता को गुमराह कर रहा है। यह सीधे-सीधे आदिवासी समाज की छवि पर हमला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के चुनाव का विरोध किया और अब एक जनजातीय मुख्यमंत्री को अपमानित करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस द्वारा लगातार आदिवासी समाज को भड़काने, अपमानित करने और उनके हक छीने जाने के विरुद्ध अब जनता जागरूक हो चुकी है।

विकास मरकाम ने कहा उनकी दो मुख्य मांगें व संदेश कांग्रेस आदिवासी विरोधी मानसिकता से बाज आए। राहुल गांधी द्वारा फैलाई जा रही झूठी अफवाहों पर माफी मांगे। भाजपा आदिवासी गौरव और पारदर्शिता के साथ कोई समझौता नहीं करेगी। भाजपा अजजा मोर्चा ने संकल्प लिया कि वह हर मंच पर आदिवासी स्वाभिमान की रक्षा करेगा और कांग्रेस की झूठ की राजनीति को बेनकाब करता रहेगा।

आज के इस कार्यक्रम में पूर्व विधायकगण – पिंकी शिवराज शाह व सुमित्रा मारकोले , प्रदेश उपाध्यक्ष अजजा मोर्चा – एमडी ठाकुर, प्रदेश महामंत्री – सत्यनारायण सिंह, जिलाध्यक्ष अजजा मोर्चा – पुरन टेकाम, कमल सिंह सिकदार, योगेन्द्र ध्रुव, रायपुर जोन क्र 6अध्यक्ष बद्रीप्रसाद गुप्ता पार्षदगण – विनय प्रताप ध्रुव,प्रमोद साहू, विनोद नेताम, रवि सोनकर, रमेश सपहा के साथ साथ विदेशी राम धुर्वे, संतराम धुर्वे, राजेश छेदवी, फगनू धुर्वे, रामलखन सिंह पैकरा, चैनसिंह खुसरो, कांशीराम उइके, बारीलाल धुर्वे, तोरण ठाकुर, धनुष मरकाम, विकेश हिचामी, भूपेंद्र दर्रो, किशोर सिंह, कौशल प्रसाद, मन्नु धनगर, डिगेश्वर प्रसाद, अनिल कोसे, आशु पडोती, वेद सोरी, प्रदीप नायक, जयप्रकाश फुटान, रविंद्र ठाकुर, संदीप सोनी,राकेश सिंह, जितेन्द्र सिंह पटेल, पूर्व पार्षद रजयंत सिंह ध्रुव, कौशल श्रीवास सहित अजजा मोर्चा व युवा मोर्चा के कर्मठ कार्यकर्तागण विशेष रूप से उपस्थित रहें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *