रायपुर : 17जुलाई2025,छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले के थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत ग्राम उमरिया स्थित पेट्रोल पंप में मोटर सायकल सवार अज्ञात 2 व्यक्ति पेट्रोल भरवाने गये थे। पेट्रोल भरवाने के दौरान दोनों व्यक्ति पेट्रोल पंप कर्मचारी अनिल गायकवाड़ से 50 रूपये का पेट्रोल भरवाया और 200 रूपये दिया चिल्हर की बात को लेकर दोनों में कुछ विवाद शुरू हुआ था ।

इस दौरान कर्मचारी अनिल गायकवाड़ के हाथ में रखें रूपये को देखकर आरोपीगण के द्वारा रूपये लूटने की नियत से अपने पास रखें चाकू से अनिल गायकवाड़ पर वार कर उसके हाथ में रखें नगदी रकम को लूट लिये, इसी दौरान पेट्रोल पंप के अन्य कर्मचारी योगेश मिरी आवाज सुनकर दोड़कर बाहर आया और उन्हें पकड़ने की कोशिश के दौरान आरोपी के द्वारा उस पर भी चाकू से हमला कर दिया गया था। गंभीर चोट आने के कारण अस्पताल ले जाने के दौरान योगेश मिरी, उम्र 26 वर्ष निवासी की मृत्यु हो गई एवं अनिल गायकवाड उम्र 22 वर्ष की हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

घटना को लेकर पुलिस की तगड़ी छानबीन शुरू हुई , और अभनपुर निवासी समीर टंडन एवं कुनाल तिवारी दोनों आरोपियों को घटना के चंद घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्रयुक्त चाकू, मोटर सायकल एवं अन्य मशरूका जप्त की।