राजनांदगांव : 12जुलाई 2025, बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि विगत 02 माह में थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा 30 नग गुम मोबाईल बरामद किया गया है।

इसके अतिरिक्त थाना कोतवाली द्वारा 25 नग, थाना सोमनी द्वारा 04 नग, थाना घुमका द्वारा 02 नग, थाना डोंगरगढ़ द्वारा 04 नग, थाना बागनदी द्वारा 03 नग, थाना छुरिया द्वारा 05 नग, थाना डोंगरगांव द्वारा 06 नग, थाना गैंदाटोला द्वारा 05 नग एवं सायबर सेल द्वारा 05 नग गुम मोबाईल कुल 89 नग गुम मोबाईल कीमती लगभग 10 लाख रूपये को जिले एवं जिले से बाहर छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के विभिन्न क्षेत्रों से बरामद कर मोबाईल स्वामी को लौटाया गया।

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने कहा कि आज के समय में मोबाईल मात्र संचार का साधन ही नही है बल्कि मोबाईल में लोगों के महत्वपूर्ण दस्तावेज, बैंक एकाउण्ट, फोटो, विडियो, बिजनेश के साफ्टवेयर आदि कीमती डाटा संकलित कर रखे हुए रहतें हैं। मोबाईल दूसरे के हाथों में आने पर उससे वे उनका गलत इस्तेमाल भी कर सकते हैं अतः मोबाईल गुम होने पर तत्काल सिम बंद करवायें।

मोबाईल में सेफ्टी फिचर्स होते हैं जिसे चालू रखें, फाईण्ड माई डिवास जैसे साफ्टवेयर डाउनलोड कर रखें जिससे मोबाईल गुमने पर तत्काल स्वतः ढूंढ सके साथ ही उसके डाटा का डीलीट कर सके। अपने मोबाईल में पासवर्ड डाल कर रखें, अपना मोबाईल किसी अंजान व्यक्ति को उपयोग करने ना देवे। गुम मोबाईल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों को जब पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग द्वारा अपने हाथों से गुम मोबाईल लौटाया गया तब गुम मोबाईल पाकर लोगों का चेहरा खुशी से खिल गया।

तथा पुलिस अधीक्षक गर्ग ने जनता से अपील किया कि भारत सरकार द्वारा सीईआईआर पोर्टल लांच किया गया है यदि आपका मोबाइल गुम या चोरी हो जाने पर तत्काल आप अपने नजदीकी थाना जाकर गुम मोबाइल का शिकायत CEIR पोर्टल में दर्ज कराये। गुम मोबाईल का आवेदन, आधार कार्ड और मोबाईल के बिल सीईआईआर पोर्टल पर स्वंय भी सबमिट कर ब्लॉक कर सकते है।