रायपुर : दिनांक 31 जुलाई मुख्यमंत्री निवास में आज जनचौपाल ,भेंट – मुलाकात का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री डां.शिव कुमार डहरिया, महापौर प्रमोद दुबे ने भी यहां आए नागरिकों से भेंट मुलाकात की और उनसे बातचीत करते हुए उनकी बातों , समस्याओं और कठिनाइयों को सुनते हुए उन पर आवश्यक कार्यवाही करने की पहल की।मुख्यमंत्री स्वयं चलकर यहां आए एक एक निशक्तजन तक पहुँचे और उनसे मुलाकात कर बातचीत की। मुख्यमंत्री ने जहाँ पीड़ितों से बातचीत करते हुए उनका हौसला बढ़ाया वही जरूरत पड़ने उन्हें तत्काल आर्थिक सहायता दी और संजीवनी जैसी विभिन्न योजनाओं से सहायता देने के निर्देश दिए।