छत्तीसगढ़ सरकार ने आदिवासी परिवारों की महिलाओं को साहीवाल गाय देने का निर्णय लिया

Uncategorized

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने आदिवासी परिवारों की महिलाओं को साहीवाल गाय देने का निर्णय लिया है। इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत छह जिलों में सरकार ने 325 आदिवासियों को गाय वितरित करेगी। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के दुग्ध उत्पादन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। वही इस मामले को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा 2003 से गए देने के नाम पर झूठ बोल रही है। वहीं कांग्रेस के इस तंज के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बयान सामने आए हैं उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि जनहित के कामों से कांग्रेस को पेट में दर्द होता है झूठ की मास्टरी अगर किसी पार्टी में है तो वह कांग्रेस है जनता कांग्रेस के वादों की सच्चाई समझ चुकी है दोबारा नहीं ठगे जाएंगे। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवंता अभियान को लेकर कहा कि शिक्षा गुणवंता अभियान यह सब काम है कि राज्य में शिक्षा का स्तर ऊपर उठे और हमारे प्रदेश के बच्चे राष्ट्रीय स्तर के और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *