रायपुर : हिस्ट्रीशीटर/भगोड़े तोमर बंधुओं की जो भी पुलिस को जानकारी देने वाले को अब पुलिस देगी 5000 रुपए का इनाम। पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़ अपराध का मांग 230/2025 धारा 308(2),111(1) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा04 छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम ,फरार आरोपियों के गिरफ्तारी हेतु उद् घोषना जारी किया गया है।फरार आरोपियों की सूचना देने वाले को ₹5000 का इनाम रखा गया है।
विवरण इस प्रकार है कि थाना पुरानी बस्ती के अपराध क्रमांक 230/2025 धारा 308 (2),111(1) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 04 छत्तीसगढ़ ऋणियों संरक्षण अधिनियम के प्रकरण में फरार 01.आरोपी वीरेंद्र सिंह तोमर पिता स्वर्गीय ओमप्रकाश तोमर उम्र 43 वर्ष निवासी ए -01 साईं विला भाटा गांव थाना पुरानी बस्ती रायपुर छत्तीसगढ़ 02. रोहित तोमर पिता स्वर्गीय ओमप्रकाश तोमर उम्र 30 वर्ष निवासी ए -01 साईं विला भाटा गांव थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़ जो दिनांक 05/06/2025 को उपरोक्त अपराध घटित कर फरार है अपराध कायमी पश्चात आरोपीगण की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किया गया जो अभी तक पता नहीं चला है प्रकरण में आरोपीगण स्वयं को पुलिस से बचने के लिए अपने आप को छुपाए हुए हैं फरार आरोपी द्वारा भविष्य में भी गंभीर किस्म का अपराध कर सकते है ऐसे आरोपियो को स्वच्छंद विचरण करना समाज के लिए घातक है अतः दिनांक 26.06.2025 को उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के द्वारा रेगुलेशन के पैरा 80-ए में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जो कोई उक्त की सूचना देगा उसे ₹5000 नगद पुरस्कृत करने हेतु उद घोषणा जारी की गई है।