सरकारी शराब दुकान से खरीदे शराब बॉटल में निकला कीड़ा,मदिरा प्रेमियों में मची हड़कम

Uncategorized

रायपुर : 22जून 2025,राजधानी रायपुर में मिलावटी शराब और बिना होलोग्राम वाली शराब का जखीरा बरामद होने के बाद एक और बड़ा खुलासा हुआ है.एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा शराब बोतल के अंदर कीड़ा, लाभांडी स्थित सरकारी शराब दुकान से खरीदी गई शराब बोतल में कीडा निकलने से मदिरा प्रेमियों में हड़कंप मच गया है.बताया जा रहा है कि एक ग्राहक ने लाभांडी स्थित सरकारी शराब दुकान से एक ब्रांड की शराब बॉटल खरीदी और काउंटर से हटने के बाद रैपर लगे दुसरे साइड देखा तो बॉटल के अंदर एक मरा हुआ कीड़ा तैरता दिखा.जिसके बाद ग्राहक ने काउंटर पर जाकर बॉटल में कीड़ा तैरता दिखाया तो काउंटर पर मौजुद ठेका कंपनी BIS के कर्मचारी ने ग्राहक से बदसलुकी करते हुए बॉटल बदलने से साफ इंकार कर दिया.

इन दिनो राजधानी समेत प्रदेश की सभी सरकारी शराब दुकानों पर ओवर रेट समेत किसी न किसी बात पर विवाद की स्थिति निर्मित होती देखी जा सकती है.पिछले दिनो भी राजधानी के ही लालपुर इलाके में स्थित सरकारी शराब दुकान में करीब 300 पेटी मिलावटी और बिना होलोग्राम की शराब का जखीरा जब्त हुआ था वहां भी आबकारी विभाग से अनुबंधित ठेका कंपनी BIS के ही कर्मचारी शराब बेच रहे थे,

जो विभाग की फ्लाइंग स्कवायड को देखकर कंपनी का एक सुपरवायजर और 3 सेल्समैन सरकारी शराब दुकान छोड़कर फरार हो गये थे और वही पर काम करने वाले 3 सेल्समैन को आबकारी विभाग ने पकड़कर जेल भेज दिया था…इस कारोबार से जुडे पुराने जानकारो की माने तो इस तरह से कीडा मिलना दो तरह से संभंव है पहला डिस्लरी में किसी तरह की लापरवाही या शराब दुकान में मिलावट करने के लिए खोली गई शराब बॉटल में कीडा या कोई कचरा गिर सकता है…लालपुर के बाद लाभांडी स्थित सरकारी दुकान में कीडा मिलने और उसके बाद ठेका कंपनी बीआईएस के कर्मचारियो द्वारा ग्राहको से बदसलुकी जैसी घटना से विभाग की छवि खराब हो रही है इस मामले में विभाग ने जल्द कोई बडी कार्रवाई नही करी तो निश्चित रूप से आने वाले दिनो में कोई बडी घटना घट सकती है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *