अमेरिका : 22जून2025,ईरान-इजरायल-ईरान युद्ध में अमेरिका की एंट्री !अमेरिका ने किया ईरान पर हमला. अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट कर दी जानकारी,ईरान के 3 परमाणु ठिकानों पर हमला.फोर्डों, नतांज और एस्फाहान पर हमला, फोर्डों में बम का पूरा पेलोड गिराया…
अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, ट्रंप ने किया पुष्टि –तीन न्यूक्लियर साइट्स पर गिराए हजारों बम. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट कर दावा किया है कि अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों — Fordow, Natanz और Esfahan — पर सफलतापूर्वक हवाई हमला किया है. ट्रंप के मुताबिक, “Fordow साइट पर बमों की पूरी खेप गिराई गई. सभी अमेरिकी विमान अब ईरानी एयरस्पेस से बाहर सुरक्षित लौट रहे हैं.”उन्होंने इसे अमेरिकी सेना की महानता करार देते हुए कहा, “दुनिया में ऐसा कोई सैन्य बल नहीं है जो यह कर सकता था.”ट्रंप ने अंत में कहा “अब शांति का समय है.”.
Washington. US: वाशिंगटन से बड़ी खबर –डोनाल्ड ट्रंप का बयान -“मैंने कोशिश की कि युद्ध न हो, लेकिन हमला करना पड़ा” डोनाल्ड ट्रंप.
“ईरान के परमाणु ठिकानों को ध्वस्त किया गया”.
“अब ईरान को शांति के रास्ते पर आना चाहिए, अभी भी वक्त है”.
“यह हमला दशकों तक याद किया जाएगा”.
“कल रात का टारगेट सबसे मुश्किल था”.
“अगर ईरान नहीं रुका तो परिणाम भयावह होंगे”.
“हमले के बाद सभी अमेरिकी विमान सुरक्षित लौटे”…