चित्रा पटेल : रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। बता दें कि आज मिले नए 11 मरीजों में से रायपुर में- 1, सरगुजा में -1, बालोद में -1, जांजगीर में -3, राजनांदगांव में -4, कांकेर में -1 कोरोना के मरीज मिला है। अब प्रदेश में एक्टिव केस 67 हो गई है। खबर की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने कर दी है।
सभी को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। रायपुर में मिले कोरोना संक्रमित मरीज रायपुर के सड्डू इलाके का रहने वाला है। बीएसयूपी कॉलोनी का निवासी युवक होटल में काम करता था। दो दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर उसे मेकाहारा में भर्ती किया गया था। सैंपल लेने के बाद युवक को कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है।
कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 126 हो गई है। जिनमें से 59 मरीज ठीक हो कर घर वापस लौट चुके हैं तथा 67 एक्टिव मरीज है, जिनका इलाज जारी है।