निगम ने जोन 1 के गोगांव में साहू नाश्ता सेंटर को सिंगल यूज प्लास्टिक और गन्दगी मिलने पर पंचनामा कर तत्काल किया सीलबंद

Uncategorized

रायपुर- आज नगर पालिक निगम रायपुर में प्राप्त गन्दगी सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार जोन 1 जोन कमिश्नर डॉक्टर दिव्या चंद्रवंशी के निर्देशानुसार जोन स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन स्वास्थ्य अधिकारी खेमलाल देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक सुमित कुमार तम्बोली सहित अन्य सम्बंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपस्थिति में नगर निगम जोन क्रमांक 1 के अंतर्गत संत कबीर दास वार्ड क्रमांक 3 के गोगांव में साहू नाश्ता सेंटर की स्वच्छता व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण

प्राप्त जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने किया गया.निरीक्षण के दौरान स्थल पर भारी गन्दगी और बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पानी पाउच मिला. जनशिकायत सही मिलने और पूर्व में कई बार समझाईश देने के बावजूद भी सिंगल यूज प्लास्टिक और गन्दगी मिलने पर जोन 1 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नियमानुसार पंचनामा कार्यवाही कर तत्काल साहू नाश्ता सेंटर को ताला लगाकर सीलबंद करने की कार्यवाही की और प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *