साय सरकार और उनके मंत्रिमंडल के काम काज पर केंद्र सरकार की नजर,गोपनीय टीम घूम रही प्रदेश में

Uncategorized

चित्रा पटेल : रायपुर ::17जून2025, छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर, सूत्रों के मिली जानकारी मताबिक,गुप्त विषय है कि प्रदेश सरकार की काम काज को लेकर केंद्र सरकार कर रही है सर्वे, प्रदेश सरकार और मंत्रियों के काम काज पर देश के प्रधानमंत्री विशेष टीम की नजर है, टिम घूम रही है छत्तीसगढ़ में।

प्रधानमंत्री कार्यालय से एक टीम छत्तीसगढ़ की रायपुर सहित पिछले एक सप्ताह से प्रदेश में घूम रही है और नया रायपुर में मंत्रालय/पुलिस मुख्यालय/अरण्य भवन/लोक निर्माण विभाग कार्यालय/इरीगेशन विभाग कार्यालय में अपने सूत्रों से जानकारी एकत्रित कर रहे हैं, साथ ही प्रतिदिन रिपोर्टिंग नई दिल्ली की जा रही है।
अधिकारियों पर नजर
सरकार की छवि पर उपरोक्त टीम को कई बातें पता चल रही हैं जिसमें सी एम हाउस के दो चिन्हित अधिकारियों के विषय में भी जानकारी ली जा रही है। क्योंकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अच्छी छवि के बाद भी सरकार की छवि आमजन के बीच संतोष जनक नहीं है इसमें कुछ षड्यंत्र की भी बू आ रही है।
अकर्मण्य मंत्री…
प्रदेश के कुछ मंत्रियों को लेकर बहुत खराब फीडबैक मिल रहे हैं जिसमें से दो सरगुजा संभाग, दो बिलासपुर संभाग और एक रायपुर संभाग के बताया जा रहे हैं।
कुछ बड़ा होगा…ऐसा संकेत
कुछ बड़ा होने वाला है, प्रधानमंत्री के विदेश दौरे से वापसी के बाद राज्य में एक्शन होगा, ऐसी बात बतायी जा रही हैं।
दलाल तो दलाल ही रहेंगे
वहीं सिस्टम में भूपेश सरकार के समय से ही प्रशासनिक तंत्र में कुछ दलाल नुमा लोग अधिकारियों के निकटस्थ हैं, जिसकी शिकायत लगातार दिल्ली जा रही है।
छत्तीसगढ़ : उत्तर – दक्षिण
उत्तर के सरगुजा से लेकर दक्षिण के बस्तर तक एक रैकेट सुनियोजित तरीके से काम कर रहा है जिसे लेकर जनता में नाराज़गी है।
अधिकारी चिन्हित
बताया जा रहा है कि सीएम हाउस में एक अधिकारी को तो विशेष रूप से चिन्हित किया गया है जो मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के बीच दूरी बनाने में लगा हुआ था।
भीतरघाती सक्रिय
2023 में छत्तीसगढ़ में मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा गया था सरकार बनते ही जनसाधारण को जो उम्मीद थी, वो पूरी नहीं हो पा रही है, वहीं भीतरघाती सक्रिय हैं जिससे सरकार की छवि को नुकसान पहुंच रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *