रायपुर : छत्तीसगढ के नाबालिग लडकिया बिहार मे रोजगार के बहाने देह-व्यापार के दलदल मे ।
छत्तीसगढिया क्रान्ति सेना जिला-बलौदाबाजार ने राष्ट्रपति के नाम पर व जोहार छत्तीसगढ पार्टी जिला-बलौदाबाजार के पदाधिकारीयो ने राज्यपाल के नाम पर जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौप कर छत्तीसगढ के नाबालिग लडकियो के बिहार राज्य के रोहतास मे बरामदगी के 15 दिन गुजर जाने के बाद अब तक इस धंन्धे मे शामिल लोगो पर कोई कार्यवाही नही कर गंभीर मामले को दबाने का जो प्रयास किया जा रहा है की आलोचना कर राज्य सरकार की बर्खास्तगी की मांग की है ।
ज्ञात हो कि 5 मार्च 2025 को बिहार राज्य के रोहतास एसपी के नेतृत्व मे 60 पुलिस जवानो की स्पेशल टीम ने नटवार थाना क्षेत्र के रेड लाइट एरिया मे छापेमारी की कार्यवाही कर छत्तीसगढ के 41 नाबालिग लडकियो को बरामद कर 3 नाबालिग लडको के साथ 4 दलालो को गिरफ्तार कर उनसे 5 मोबाइल फोन जब्त किया । एसपी रोहतास की सूचना पर छत्तीसगढ पुलिस की टीम बिहार गयी थी । उसके बाद से छत्तीसगढ पुलिस, राज्य सरकार, महिला बाल विकास विभाग ने इस मामले मे आगे क्या कार्यवाही की है मिडीया और जनता को नही बताया जा रहा है । पीडित बच्चियो को न्याय दिलाने मे और दोषियो पर सख्त कानूनी कार्यवाही करने छत्तीसगढ सरकार क्या कदम उठा रही क्यो नही बताया जा रहा है । छोटी छोटी घटनाओ पर प्रेस कॉन्फ्रेंस और मिडीया को बुलाकर अधिकारी व नेता बाइट देकर अपनी पीठ थपथपाने वाले इतनी बडी महिला सुरक्षा के मामले मे मौन क्यो साध रखा है ।
कलेक्टर बलौदाबाजार से चर्चा के दौरान जानकारी दी गई कि इस दुर्भाग्य जनक मामले मे 47 लडकिया जिसमे बलौदाबाजार जिले के 11 नाबालिग लडकिया भी बरामद की गई है । जो राज्य महिला आयोग के निर्देश पर महिला बाल- विकास विभाग के देखरेख मे रायपुर मे रखी गई है ।
छत्तीसगढिया क्रान्ति सेना व जोहार छत्तीसगढ पार्टी के जिला पदाधिकारीयो ने पीड़ित बालिकाओ को जल्द न्याय दिलाने व इस अपराध मे शामिल सभी दोषियो को खोजकर कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग की मांग की है ।
छत्तीसगढ की भाजपा सरकार आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है , वही विपक्ष मे बैठी कांग्रेस भी वोट के लालच मे बिहारियो के खिलाफ नही दिखना चाह रही है ।