- अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) एवं अफीम के साथ आरोपी दविंदर सिंह गिरफ्तार
- थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत रिंग रोड गेट नंबर 2 कबीर नगर के पास में प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) एवं अफीम के साथ पकड़ा गया आरोपी को रंगे हाथ।
- आरोपी के कब्जे से 14.70 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन चिट्टा व 12.75 ग्राम अफीम किया गया है जप्त
- जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 2,37,760/- रूपये
- आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 27/25 धारा- 18(A),21(B) NDPS ACT का अपराध किया गया है पंजीबद्ध
रायपुर : दिनांक 01.03.25 को थाना कबीर नगर टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड नंबर 2 कबीर नगर के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) एवं अफीम रखा है तथा बेचने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते एवं नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक अमन कुमार झा (भा.पु.से.) द्वारा थाना प्रभारी कबीर नगर को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) एवं अफीम के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना प्रभारी कबीर नगर दीपेश जायसवाल के नेतृत्व में थाना कबीर नगर की पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबिर के द्वारा बताए गये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम दविंदर सिंह पिता हजारा सिंह उम्र 52 साल निवासी ग्राम पदरी पंजाब एवं हालपता- वीर सावरकर नगर हीरापुर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पहने कुर्ता की जेब की तलाशी लेने पर 02 पन्नी में प्रतिबंधित मदाक पदार्थ हेरोईन चिटटा एंव अफीम रखा होना पाया गया, जिस पर दविंदर सिंग से उक्त प्रतिबंधित मदाक पदार्थ रखने व बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत ना कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।
जिस पर आरोपी दविंदर सिंग को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक सफेद झिल्ली मे हेरोईन चिटटा वजन 14.70 ग्राम किमती करीबन 1,61,000/- रूपये एंव एक काले झिल्ली मे काले रंग का अफीम वजन 12.15 ग्राम किमती 67,750/- रूपये एवं नगदी रकम 9010 रूपये जुमला किमती 2,37,750/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में *अपराध क्रमांक 27/25 धारा-18(A) 21(B) NDPS ACT* का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी – दविंदर सिंग पिता हजारा सिंह उम्र 52 साल निवासी ग्राम पदरी रमेश आटा चक्की के पास, थाना रामतीर्थ, जिला अमृतसर, पंजाब, हाल पता सीएच-137 वीर सावरकर नगर हीरापुर, थाना कबीर नगर रायपुर (छ.ग.)
कार्यवाही में निरीक्षक दीपेश जायसवाल, सउनि. गौरी शंकर सिंह, प्र.आर. 1747 भारद्वाज, आर. 658 पिलेश्वर प्रसाद, आर. 994 अशवन दास एवं आर. 1103 राकेश चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।