राजधानी के महापौर मीनल चौबे के बेटे का वीडियो हुआ तेजी से वायरस

Chhattisgarh

रायपुर : रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी है , राजधानी रायपुर में खुलेआम रोड पर बर्थडे का केक काटा जा रहा है। प्रशासन ने इसे गलत मानते हए सड़क पर जन्मदिन मनाने और सार्वजनिक यातायात को बाधित करने के लिए दिया सख्त हिदायत।

  • वहीं इस वीडियो ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल मचा दी है,विपक्ष को बैठे बिठाए गरम मसाला मिल गया है,आरोप प्रत्यारोप की झड़ी लगा दिया है,कांग्रेस ने खुलेआम नियम की धज्जियां उड़ानें का आरोप सत्ता धारी पर लगाया है तो वही मीनल चौबे के महापौर बनने को लेकर उनके बेटे के द्वारा बीच सड़क में जश्न मनाने को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि इस घटना की मुझे जानकारी नहीं है संज्ञान जरूर लेंगे इस पर कब क्या कैसा हैं , इसकी जानकारी लेंगे

छत्तीसगढ़ रायपुर की महापौर मीनल चौबे के बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सड़क पर केक काटते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो राजधानी की सड़कों पर आतिशबाजी करते हुए उनके जन्मदिन मनाने के दौरान का है। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, उसे लेकर विवाद खड़ा हो गया.

बता दें, कुछ दिन पहले ही युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पर सड़क पर केक काटने और नियमों की अवहेलना करने पर कार्रवाई की गई थी. इसके बाद कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया था.

*सड़क में केक काटने को लेकर एसपी-कलेक्टर की अपील*

रायपुर में सड़क पर केक काटने को लेकर एसपी डॉ लाल उमेद सिंह, और कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, (रायपुर कलेक्टर,)  ने एक संयुक्त अपील की है. कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें. वहीं, एसएसपी ने चेतावनी दी है कि सड़क पर केक काटने पर सख्त कार्रवाई हो सकती है और यह जेल की सजा का कारण बन सकता है.

एसएसपी और कलेक्टर दोनों ने राजधानी वासियों से अपील की है कि वे सड़क पर इस तरह की गतिविधियों से बचें और सुरक्षित तरीके से अपने उत्सव मनाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *