सत्ताधारी विधायक ने अपने ही सरकार के डिप्टी सीएम को जमकर घेरा, डिप्टी सीएम ने अधिकारियों पर कार्रवाई की घोषणा कर दी

Chhattisgarh

रायपुर : विधानसभा का आज तीसरा दिन है। सत्ताधारी विधायक अजय चंद्राकर ने  आज अपने ही सरकार के डिप्टी सीएम को जाम कर घेरा और खुला क्रॉप्शन का लगाया आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया ।

दरसल पूर्व मंत्री  अजय चंद्राकर ने डिप्टी सीएम अरुण साव से आज विधानसभा में प्रश्न लगाया है  कि ऐसे  कितने गांव हैं जहां पानी का स्कोप नहीं होने से पानी टंकी बनाई और क्यों पाइप लाइन बिछाई गई है,स्रोत विहीन गांव कितने जहां पानी टंकी बनी, पाइप लाइन बनी बताए ! जवाब देवें, और  क्यों पाइप लाइन बिछाई गई क्यों पानी टंकी बनाई गई यह तो खुला क्रॉप्शन है। इस सवाल पर डिप्टी सीएम अरुण साव घिरे नजर आए । डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा  राज्य में 653 स्रोत विहीन गांव प्रदेश में है। 2023 में प्रारंभ हुआ उसी के हिसाब से ,हरेक योजना में जल स्कोप चिन्हित था उस पर कार्य हुआ,हमारी सरकार बनने के बाद किया गया काम, लेकिन क्रॉप्शन हुआ है तो कार्रवाई की जाएगी और पैसा रोक दिया जाएगा।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने की अधिकारियों पर कार्रवाई की घोषणा

वहीं राजेश मूणत ने भी उठाया सवाल कहा पानी नहीं पहुंचा रहे हैं  राजधानी में रायपुर,अमृत मिशन योजना के जल प्रदाय योजना का मामला उठा। डिप्टी सीएम अरुण साव ने संतुष्टिपूर्वक जवाब दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *