नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देश में बढ़ते मोटापे की समस्या पर चिंता जताई। उन्होंने फिट और हेल्दी नेशन बनाने के लिए इस समस्या से निपटने पर जोर दिया।
पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वे अपने भोजन में हर महीने 10% तेल की खपत कम करें। उन्होंने इसे एक चैलेंज के रूप में पेश किया और लोगों से पूछा कि क्या वे इस आदत को अपना सकते हैं।
उन्होंने यह भी आग्रह किया कि हर व्यक्ति कम से कम 10 और लोगों को इस पहल में शामिल करे। यह अभियान स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और मोटापे की समस्या से निपटने के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।