रायपुर ब्रेकिंग : पुलिसकर्मी के घर चोरों का धावा,सुरक्षा में तैनात आरक्षक के घर ही चोरी, ₹4.70 लाख का माल पार

Uncategorized

रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरों ने पुलिसकर्मी के सूने मकान को ही निशाना बना दिया। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला थाना में पदस्थ आरक्षक दीपक पटेल के घर चोरी की वारदात सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, आरक्षक दीपक पटेल रात में रात्रिगश्त के लिए ड्यूटी पर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारियों को खंगाल डाला। चोर करीब 1.50 लाख रुपये नकद और 3.20 लाख रुपये के जेवरात, यानी कुल करीब 4.70 लाख रुपये का सामान ले गए।बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के चलते आरक्षक की पत्नी और बच्चे गांव गए हुए थे, जिसके कारण मकान सूना था।

रात्रिगश्त से लौटने पर आरक्षक ने घर के ताले टूटे और अंदर सामान बिखरा देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।घटना की जानकारी मिलते ही पंडरी थाना पुलिस जांच में जुट गई है। आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *