ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते’’ के तहत एक नाबालिग बालक को उनके परिजनों को सुपुर्द करने के संबंध में

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक-18.02.2025 को रात्रि गस्त रेलवे रिजर्वेशन आरक्षण केंद्र के पास चेकिंग के दौरान निरीक्षक तरुणा साहू रेल सुरक्षा बल प्रभारी राजनंदगांव साथ में उप निरीक्षक के प्रसाद आरक्षक आर के दुबे आरक्षक मनीष कुमार समय सुबह 05.00 बजे गस्त के दौरान एक 12 वर्ष का लडका डरा सहमा बैठकर रोते पाये जाने पर नाम पुछने पर अपना नाम बताया और यह भी बताया कि वह अपने घर से माता-पिता के डांट से नाराज होकर घर से दिनांक 17. 2.25 को भिलाई से साइकिल से राजनांदगांव तक आया था और रेलवे स्टेशन राजनादगांव में आकर रो रहा था तब प्रेमपूर्वक समझाकर पुछने पर बताया कि उसे अपने माता-पिता के पास जाऊंगा बोला उपरांत रे.सु.ब. पोस्ट राजनांदगांव लाया गया उक्त नाबालिक बालक की सूचना उप स्टेशन प्रबंधक राजनंदगांव को दी गई व मोबाईल के माध्यम से उनके परिजन को इसकी सुचना दी गई उनके द्वारा बताया गया कि उनका लडका लगभग समय 09.00 बजे डांटने से घर से बिना किसी को कुछ बताये निकल गया था और आस-पास के दोस्त के घर व मोहल्ले में पता कर रहें थें। पश्चात उसके पापा और चाचा भिलाई से रेल सुरक्षा बल पोस्ट राजनंदगांव आए! बच्चे के पापा के द्वारा बताया गया कि उक्त बच्चा नहीं मिलने पर भिलाई 3 में एफआईआर दर्ज किया गया है इसकी सूचना भिलाई थाने को दी गई आधार कार्ड वेरीफाई करने के पश्चात सही पाकर पोस्ट में उपस्थित गवाहों के समक्ष उक्त बच्चे को उसके पापा और चाचा को सही सलामत सुपुर्द किया अपने बच्चे को पाकर बच्चे के परिजन बहुत खुश हुये एवं परिजनों ने आरपीएफ राजनांदगांव का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *