महापौर एजाज ढेबर एवं सभापति  प्रमोद दुबे ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पण्डित कमलनारायण शर्मा को जयंती पर आदरांजलि दी

Chhattisgarh

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर संस्कृति विभाग के एक संक्षिप्त और गरिमापूर्ण आयोजन में राजधानी रायपुर के जी. ई. रोड स्थित शहीद स्मारक परिसर में पहुँचकर राजधानी के प्रथम नागरिक महापौर  एजाज ढेबर ने समस्त राजधानीवासियों की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित कमलनारायण शर्मा को आज उनकी जयंती पर सादर नमन करते हुए आदरांजलि दी। नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे, संस्कृति विभाग अध्यक्ष  आकाष तिवारी ने भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित शर्मा को नगर निगम रायपुर की ओर से सादर पुष्पांजलि अर्पित की। महापौर  ढेबर एवं सभापति दुबे ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अधिवक्ता के रूप में पंडित कमल नारायण शर्मा के अद्भुत योगदान को आने वाली पीढ़ियां सदैव ससम्मान स्मरण करती रहेंगी। नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के इस संक्षिप्त आयोजन में नगर निगम रायपुर के मुख्य अभियंता जल आर. के. चैबे, कार्यपालन अभियंता योजना राजेष शर्मा सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित कमल नारायण शर्मा के परिवारजनों ने शहीद स्मारक परिसर में उनकी मूर्ति के समक्ष उन्हें जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *