गांव के किनारे मिली शव : थाना कापू

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ आदिवासी अंचल कापू क्षेत्र के चाल्हा गांव की एक 19 वर्षीय किशोरी की लाश मिली है। किशोरी शुक्रवार से घर से गायब थी। देर रात तक खोजबीन की। सुबह फिर से खोजबीन की। इसके दौरान गांव के लोगों ने गांव के किनारे शव होने की सूचना दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो किशोरी मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। 19 वर्षीय किशोरी की गाँव किनारे लाश मिलने की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। लाश को देखने पर मृतका के सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। धरमजयगढ़ अंतर्गत कापू थाना क्षेत्र के चालहा गाँव की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच कर पंचनामा आदि की करवाई कर शव को अस्पताल भिजवाया। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है । कापू पुलिस इस मामले को जांच में लेकर आगे की कार्यवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *