सप्ताहिक अवकाश में गया था आरक्षक … एक्सिडेंट के दौरान हुई आज सुबह मौत

Chhattisgarh

बिलासपुर : सिविल लाइन थाने में पदस्थ  भरारी निवासी  आरक्षक शत्रुहन साहू पिता रामकिशुन साहू (35) शनिवार को साप्ताहिक अवकाश पर अपने गृहग्राम गया था। इस बीच रविवार की सुबह उसकी लाश ग्राम भरारी के पास खून से लथपथ मिली है,शव के पास गाड़ी भी पड़ी मिली । पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

शत्रुहन साहू आरक्षक सिविल लाइन थाने में पदस्थ था। वह अपने परिवार समेत बिलासपुर में ही रहता था। शनिवार को उसका साप्ताहिक अवकाश  पर वह अपने गांव घूमने गया था।जानकारी मुताबिक रविवार की सुबह करीब सात बजे उसकी लाश भरारी के पास खून से लथपथ पड़ी थी,शव के पास में मेस्ट्रो गाड़ी मिली,ग्रामीणों ने शव को देखकर पुलिस की डॉयल 112 न. को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गुप्त सूत्रों से पता चला की  शनिवार को भरारी में बाजार लगा था। शत्रुहन बाजार घूमने गया था। वहां उसे उसके दोस्त मिले,तो उसकी एक्टिवा में दोनों देर शाम ढाबा खाना खाने के लिए चले गए। इस बीच ढाबा उसके और तीन-चार दोस्त कार से खाना खाने पहुंचे। सभी एक साथ खाना खाए। शत्रुहन अपने घर नहीं पहुंचा और सुबह उसकी लाश सड़क किनारे मिली।  उसके सिर पर गंभीर चोट ,बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्रामीणों के बीच हल चल रही है कि यह एक्सिडेंट है या मंडर । पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *