रामलीला मैदान की ऐतिहासिक महारैली की सफलता के बाद पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से की आत्मीय मुलाकात

Uncategorized

रायपुर : दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित विशाल ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली की अभूतपूर्व सफलता के उपरांत छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार डहरिया ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी से उनके दिल्ली स्थित निवास पर आत्मीय सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान डॉ. डहरिया ने महारैली की सफलता पर खरगे जी को बधाई दी और आंदोलन से जुड़े संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

उल्लेखनीय है कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन को गति देने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने डॉ. शिवकुमार डहरिया को झारखंड राज्य के 6 प्रमुख जिलों का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। डॉ. डहरिया ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क और संगठनात्मक लामबंदी की।
इसके साथ ही, डॉ. शिवकुमार डहरिया के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ से भी हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम जनता ने दिल्ली पहुंचकर इस ऐतिहासिक महारैली में अपनी गर्जना दर्ज कराई और लोकतंत्र की रक्षा के इस महासंग्राम के साक्षी बने।
कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी से मुलाकात के बाद डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि
“लोकतंत्र और देश के संविधान की रक्षा के लिए जारी इस महासंग्राम में हमारे आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी का मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव हमें एक नई ऊर्जा, दिशा और अदम्य साहस प्रदान करता है। जनता के अधिकारों पर हो रहे कुठाराघात और देश की आवाज़ को दबाने की साजिशों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का यह संघर्ष अनवरत और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहेगा।”
इस दौरान रामलीला मैदान की महारैली में छत्तीसगढ़ और झारखंड से उमड़े जनसैलाब तथा कार्यकर्ताओं के उत्साह की केंद्रीय नेतृत्व ने जमकर प्रशंसा की। डॉ. डहरिया ने स्पष्ट किया कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ का यह संदेश अब देश के कोने-कोने तक पहुँचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *