उप-मुख्यमंत्री अरुण साव आज लोरमी विधानसभा के वनांचल क्षेत्र की जनता से करेंगे भेंट-मुलाकात, जानेंगे उनकी समस्याएं

Uncategorized

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा नारी सशक्तिकरण के लिए कार्य किया है। पार्टी चाहे सत्ता में हो या संगठन में। इस बात का ध्यान मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन में भी रखा गया है। और अब जिला अध्यक्षों में भी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी। पार्टी इस मामले में गंभीर है। भाजपा हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अवसर देती है। मंडल अध्यक्षों में भी दिया है और अब जिला अध्यक्षों में भी देंगे।

उप मुख्यमंत्री साव ने लोरमी विधानसभा क्षेत्र के दौरा कार्यक्रम पर कहा कि, विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से संपर्क में जाना हो रहा है। आज मेरे विधानसभा क्षेत्र में जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि, पिछले दिनों खुड़िया में जाना हुआ था। आज अचानकमार छपरवा क्षेत्र में जाना होगा। लोरमी विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। साय सरकार में आदिवासी भाई और बहनों के जीवन में परिवर्तन लाने का काम हो रहा है।

जिला अध्यक्षों के चुनाव पर उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि, अभी भारतीय जनता पार्टी के 477 मंडल अध्यक्ष बने हैं। इस दौरान दो चार मंडल अध्यक्षों में ही कुछ सामान्य बात हुई है। राजनीति में सबकी महत्वाकांक्षाएं होती है। वहीं जिला अध्यक्षों के चुनाव के लिए पार्टी के चुनाव अधिकारी, पर्यवेक्षक सबसे रायशुमारी करके आए हैं। उनकी रिपोर्ट प्रदेश प्रभारी और पर्यवेक्षक के समक्ष प्रस्तुत हुए। उस आधार पर पार्टी ने पैनल तैयार किया है। अब उसे केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया है। इस प्रकार सर्वानुमति से जिला अध्यक्षों का भी चुनाव होगा।

जल जीवन मिशन पर डिप्टी सीएम ने कहा ग्रामीणों के लिए और अमृत मिशन शहरों के लिए है। शहरों और गांवों के घरों में नल से जल पहुंचाने का काम चल रहा है। शहरों में बड़े पैमाने पर नल से जल पहुंचाने के लिए स्वीकृति हुए हैं। उन कामों को तेज गति से आगे बढ़ाने का काम चल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी के सपनों के अनुरूप हर घर शुद्ध पेयजल पहुंच सके, इसके लिए हमारी सरकार तेज गति से कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *