Mumbai : अडानी ग्रीन एनर्जी (ADANIGREENENERGY) ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी कि अमेरिका में गौतम अदाणी, सागर अदाणी पर FCPA का चार्ज नहीं है.
अडानी समूह के इस बयान के बाद राहुल गांधी ने कहा कि लोग क्या सोचते हैं कि अडानी आरोप स्वीकार कर लेंगे ?
राहुल गांधी ने कहा कि मामूली मामलों में ये सरकार लोगों को जेल में डाल देती है. क्या गौतम अडानी को जेल में नहीं होना चाहिए !
राहुल गांधी ने कहा कि लोगों को छोटे-छोटे आरोपों में गिरफ्तार किया जा रहा है और सज्जन (गौतम अडानी) पर अमेरिका में हजारों करोड़ रुपये का आरोप है, उन्हें जेल में होना चाहिए…