कांग्रेस सरकार में एक भर्ती नहीं हुई, भर्ती के नाम पर सिर्फ घोटाले हुए : उप-मुख्यमंत्री अरुण साव

Chhattisgarh

रायपुर। उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस सरकार में एक भी भर्ती नहीं हुई। भर्ती के नाम पर सिर्फ घोटाले हुए। भाजपा सरकार की नीयत साफ है। सरकार ने भर्ती के कई विज्ञापन निकाले हैं। युवाओं को सरकारी नौकरी के अवसर दे रहे हैं। आरक्षक भर्ती मामले में माननीय उच्च न्यायालय से स्थगन आया है। हम सरकार का पक्ष रखेंगे। आगे भर्ती की प्रकिया को न्यायालय के अनुसार आगे बढ़ाएंगे।

साव ने कैबिनेट के फैसले पर कहा कि, अभी स्कूल ही 5वीं-8वीं की परीक्षा ले रहे हैं। केंद्रीयकृत परीक्षा प्रणाली लागू करने से शिक्षा के स्तर में सुधार आएगा। इससे पढ़ाई का अच्छा वातावरण निर्मित होगा। विद्यार्थियों के आधार मजबूत होगा। ड्रॉप रेट भी कम होगा। निश्चित रूप से इसका बड़ा लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को होगा।

नगरीय निकाय चुनाव पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, इसकी तैयारी सरकार के लेवल पर हो रही है। चुनाव आयोग मतदाता सूची बना रही है और सरकार के स्तर पर जो तैयारियां होनी चाहिए, वह हो रही है। कुछ और कार्रवाई बची है। उसे जल्द-जल्द से पूर्ण कर लिया जाएगा। वहीं आरक्षण मामले पर पिछड़ा वर्ग आयोग के रिपोर्ट पर सरकार विचार कर रही है। यह सरकार के पास विचाराधीन है। उम्मीद है कि आने वाले एक सप्ताह में इस मामले पर निर्णय हो जाएगा।

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज को 108 करोड़ रुपए जारी होने पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने सरकार का आभार जताया है। इस पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, साय की डबल इंजन की सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। टीएस सिंहदेव स्वयं पांच साल स्वास्थ्य मंत्री रहे, उनके समय में स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत खराब थी, क्यों हुआ था, उससे वह वाकिफ थे। हमारी सरकार अच्छी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अच्छी सुविधाएं दी जा रही, इसलिए सिंहदेव ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *