दिल्ली : EVM-VVPAT के मिलान मामले में सुप्रीम कोर्ट के दो दिशा-निर्देश-
1. VVPAT में सिंबल लोडिंग के बाद सिंबल लोडिंग यूनिट को कम से कम 45 दिन तक सील रखा जाएगा।
2. चुनाव परिणाम घोषित होने के 7 दिनों के भीतर दूसरे और तीसरे नंबर के प्रत्याशी द्वारा की गई आपत्ति पर इंजीनियरों द्वारा EVM की मेमोरी की जांच की जाएगी, और इस जांच का खर्च आपत्ति करने वाले प्रत्याशी को उठाना होगा।