सनसनी खेज मामले में आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : बालोद जिला पुलिस ने एक सनसनी खेज मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का मामला सुलझा लिया गया है। बालोद थाना अंतर्गत ग्राम तरौद में बंद घर में खाट पर महिला की सड़ी गली लाश मिली थी। महिला की हत्या की गई थी। इससे महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाया गया था।

थाना बालोद में ग्रामीणो के द्वारा जानकारी प्राप्त हुआ कि ग्राम तरौद में बिंदा बाई साहू पति स्व. चमरू राम ठाकुर उम्र 46 वर्ष के घर से बदबू आ रही है जिसकी सूचना पर थाना बालोद द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच तस्दीक करने पर उसके घर के बाहर दरवाजा पर ताला बंद स्थिति मे था जिसे तोडकर देखा गया तो बिंदा बाई साहू की सडी गली ला खाट पर मिली जिस पर थाना बालोद मे मर्ग क्रमांक कर जांच में लिया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक एमएल कोटवानी के द्वारा विशेष टीम बनाया गया था टीम द्वारा एक संदेही आरोपी ओम प्रकाश साहू द्वारा अपने 02 अन्य साथियों के साथ घटना करना कबूल किया जिसमें आरोपियो द्वारा बताया गया कि गांव में रामायण कार्यक्रम चल रहा था इसी दौरान मृतिका बिंदा बाई साहू के घर रात्रि के करीबन 10 बजे नशे के हालत में तीनों आरोपियों ने उसका दरवाजा खुलवा कर जबरदस्ती उसके कमरे में प्रवेश कर उसे धक्का देते हुए उसके खाट पर पटक दिया उसके बाद वह बेहो हो गई उसके बाद तीनों आरोपियों ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए तथा बदनामी के डर से आरोपी ओम प्रकाश साहू ने मृतिका का गला दबाकर उसकी हत्या कर उसके मकान पर बाहर से ताला लगाकर चाबी को फेक वहां से फरार हो गए थे पूरे मामले में धारा 302,201,450,376(घ) 34 के तहत आरोपी ओम प्रकाश पिता-मंगलू राम साहू उम्र 19 वर्ष निरज पटेल पिता अनुज पटेल पता- उम्र 18 वर्ष गुलान ठाकुर पिता नंदलाल ठाकुर उम्र 23 वर्ष को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *