रायपुर :दीनक02/07/2019,को नई दिल्ली प्रवास के दौरान कल छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल,पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे, पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर, विधायक नारायण चंदेल,विधायक शिवरतन शर्मा ने सड़क, परिवहन, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर भेट की। इस अवसर पर उन्होंने गडकरी को पुनः केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी तथा उनसे छत्तीसगढ़ के विकास के संबंध में चर्चा की।