मां महामाया की विधि-विधान से पूजा अर्चना की

Chhattisgarh

रायपुर । भाजपा अध्यक्ष अरुण साव आज प्रातः राजराजेश्वरी माँ महामाया देवी मंदिर पुरानी बस्ती पहुंचे। यहा उन्होंने मां महामाया की विधि-विधान से पूजा अर्चना की और छत्तीसगढ़ प्रदेश के खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन भूमि माँ महामाया की कृपा से समृद्ध है। हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है कि प्रभु राम के ननिहाल, माता कौशल्या की धरा छत्तीसगढ़ में हमारा भी जन्म हुआ है।
उन्होंने कहा कि 15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का अवसर हमारी भाजपा सरकार को प्राप्त हुआ था। इस दौरान हमारी सरकार ने राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक कार्य किये।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा ने एक छोटे से कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, माता रानी से आशीर्वाद लेने आया हूं उनके आशीर्वाद से पुनः भारतीय जनता पार्टी जनता की सेवा में तत्पर हो ताकि राज्य पुनःविकास की ओर आगे बढ़े।
प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जी ने मंदिर समिति के सचिव व्यास नारायण तिवारी ,कोषाध्यक्ष विजय शंकर अग्रवाल, मुख्य पुजारी पांडे महाराज जी का शाल श्रीफल से सम्मान किया।
मंदिर दर्शन हेतु अध्यक्ष जी के साथ भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा, भाजपा रायपुर मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, रमेश ठाकुर, बृजेश पांडे, अमरजीत छाबड़ा, अविनाश देवांगन, रजनीश तिवारी, सुब्रत चाकी, नरेंद्र पटेल ,विकास अग्रवाल, सौरभ यादव ,सुनील सोनकर, गीता ठाकुर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पुरानी बस्ती के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष जी का पुष्प वर्षा से व कमरस फल भेंट कर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *