आरोपी के कब्जे से 83 पौवा देशी प्लेन शराब मात्रा 14.940 बल्क लीटर कीमती 7470 रूपये किया गया जप्त

Chhattisgarh

राजनांदगाव : थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू ने बताया कि थाना कोतवाली पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों एवं अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 14.07.2024 को मुखबीर की सूचना पर घटना स्थल कन्हारपुरी ओव्हर ब्रिज के नीचे राजनांदगांव में रेड कार्यवाही कर आरोपी विजय ढीमर पिता शंकर ढीमर उम्र 19 वर्ष साकिन राहुल नगर अटल आवास लखोली थाना कोतवाली जिला राजनांदगाव (छ0ग0) के कब्जे से अवैध रूप से बिक्री हेतु रखे 83 पौवा देशी प्लेन शराब मात्रा 14.940 बल्क लीटर किमती 7470 रूपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपी का कृत्य आबकारी अधिनियम के तहत अपराध सबूत पाये जाने से अपराध क्रमांक 432/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया, जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया। आगे भी असमाजिक तत्वों एवं अवैध रूप से शराब बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

उपरोक्त कार्यवाही मेंं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू, प्र0आर0 जी सिरिल, आरक्षक प्रदीप जायसवाल, रंजीत चौरसिया एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *