पूर्व मंत्री कवासी लखमा के वायरल वीडियो पर वनमंत्री केदार कश्यप का बयान

Chhattisgarh

जगदलपुर। वन मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के बयान पर पलटवार किया है। वन मंत्री ने कहा कि कवासी लखमा चुनाव के समय जनता जनार्दन को भगवान बता रहे हैं, चुनाव के बाद मिशनरियों की गुण गाते हैं। उन्हीं के आशीर्वाद से जीत मिलने का दंभ भरते हैं।

केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को चुनाव के समय जनता याद आती है। अभी कवासी लखमा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। आप लोग भी देखे होंगे। बस्तर की संस्कृति को बर्बाद करने का काम कांग्रेस के इन्हीं नेताओं ने किया है।
हमें किसी जाति धर्म संस्कृति से कोई बैर नहीं लेकिन ओछी राजनीति और वोट के लिए बस्तर की जनता के साथ इस तरह का छल करने के कारण ही बस्तर की संस्कृति प्रभावित हो रही है। ऐसे दो मुंहे नेताओं के कारण बस्तर के भोले भाले आदिवासियों के माध्यम द्वंद की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

पांच साल जनता को ठगा

कवासी लखमा पांच साल मंत्री रहे। उन पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे। जनता से किए वादे पूरे किये नहीं किए। पांच साल तक जनता विकास कार्यों के लिए तरसती रही। गरीबों के पीएम आवास नहीं बने। घरों में पेयजल नहीं पहुंचा। पांच साल एटीएम बनकर बैठे रहे। जनता अब ठग को पहचान चुकी है। अब हर मतदाता सबक सिखाने के लिए तैयार है। एक मैदान छोड़कर भाग चुका है। दूसरे को भी भगाने का मन बना चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *