पुणे में दीवार ढहने से बेमेतरा जिले के 04 श्रमिकों की मृत्यु ….मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहयोग देने दिए निर्देश

Chhattisgarh

रायपुर :  03 जुलाई 2019, बेमेतरा जिले के विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम हाथाडांड़ू के चार श्रमिकों की दीवार ढहने से मौत की सूचना मिली है, जो महाराष्ट्र के पुणे में अतिवृष्टि के कारण दीवार गिरने से हादसे का शिकार हो गए।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस हादसे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन बेमेतरा को मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर बेमेतरा महादेव कावरे ने घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन पुणे से संपर्क कर मृतकों के शवों को छत्तीसगढ़ लाने के संबंध मे चर्चा की। जिला प्रशासन पुणे के हवाले से कलेक्टर ने बताया कि विमान द्वारा शव लाने की व्यवस्था की जा रही है। जिला प्रशासन पुणे द्वारा व्हाया नई दिल्ली के रास्ते रायपुर लाया जाएगा। कलेक्टर के निर्देश पर नांदघाट के नायब तहसीलदार श्री रवीन्द्र कुर्रे एवं पटवारियों का एक दल एवं मृतक के परिजनों को लेकर आज शाम रायपुर रवाना हो गए हैं. 3 जुलाई को सवेरे नई दिल्ली के रास्तेे रायपुर शव आने की सूचना प्राप्त हुई है। कलेक्टर ने बताया कि बुधवार 3 जुलाई को सवेरे 7ः30 बजे नई दिल्ली से स्वामी विवेकानन्द विमानतल रायपुर में शव आयेगा जिसे जिला प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार की टीम इसे लेकर बेमेतरा जिले के हाथाडांड़ू पहुंचें। तत्पश्चात उनके परिजनों की उपस्थिति में सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार उनका अंतिम संस्कार गांव में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *