छत्तीसगढ़ : रायपुर दिनांक 06 जून 2019 को आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टरों की बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को निर्देश करते हुए कहा कि चिटफंड कंपनियों की संपत्ति कुर्की हेतु कलेक्टर के समक्ष अंतरिम आदेश के लिए लंबित 44 प्रकरणों पर गंभीरता से इस महीने के अंत तक कार्रवाई करने कलेक्टरों को निर्देश। चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई से इनकी प्रदेश में गतिविधियों पर लगाम लगी है।