अनोखी सच्चा प्यार कभी नही सुनी होगी..8 सालों से चल रहा था दोनो में प्यार

National

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल के धुपगुड़ी का है। अंनत ने आपमे 8 साल के रिलेशनशिप प्यार को पाने के लिए लड़की लिपिका के घर के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गया ।दरअसल  बात यह हुई कि अनंत बर्मन पिछले 8 सालों से लिपिका नाम की एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में दोनों थे, लेकिन दोनों के बीच अचानक बातचीत बंद हो गई. अनंत से बातचीत सिर्फ फोन पर ही नहीं, बल्कि व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया से भी उसका संपर्क लिपिका से नहीं हुआ।अनंत ने लीपिका की खोजबीन शुरू की तब पता चला कि उसका परिवार उसकी शादी कहीं और कर रहा है, इसलिए उसने उससे बातचीत बंद कर दी. अनंत अपने प्यार को पाने के लिए उसके ही घर के सामने भूख हड़ताल के साथ धरने पर बैठ गया। इस अनोखे धरने में उसने तख्ती ली, जिनमें लिखा था, ‘मेरे 8 साल वापस कर दो’ , देखते ही देखते लोगों ने भी उसका साथ देना शुरू कर दिया। इस बीच लिपिका से शादी करने वाले लड़के का परिवार भी मौके पर पहुंचा। पुलिस भी धरना स्थल पहुंची पर वे भी अनंत को अपना प्यार वापस पाने के लिए भूख हड़ताल रखने से नहीं रोक सके, लेकिन, जैसे-जैसे घंटे बीतते गए, अनंत की तबीयत बिगड़ती गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अनंत के तबीयत बिगड़ते ही लिपिका अपने पुराने प्रेमी से शादी के लिए राजी हो गई और स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद दोनों के परिवार वाले भी इस शादी के लिए सहमत हो गए। परिवार के राजी होते ही दोनों ने एक स्थानीय मंदिर में सभी रस्मों को पूरा करते हुए शादी कर ली। पूरे बंगाल में अनंत-लिपिका की लवस्टोरी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *