AskRaipurPolice कार्यक्रम के माध्यम से रायपुर पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

Chhattisgarh

रायपुर : सोशल मीडिया में नई शुरुआत करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख के निर्देशन में रायपुर पुलिस द्वारा फेसबुक लाइव कार्यक्रम के माध्यम से जनता से सीधा संवाद करने का प्रयास किया जा रहा है। इस कड़ी की शुरुआती सफलता को देखते हुए रायपुर पुलिस ने 5 जून को #AskRaipurPolice की दूसरी कड़ी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का विषय महिला जागरूकता रखा गया था, जिसमें अति. पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अति. पुलिस अधीक्षक (आई.यू.सी.ए.डब्लू), उप पुलिस अधीक्षक (आई.यू.सी.ए.डब्लू) कविता ठाकुर उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून अधिकार को लेकर विभिन्न प्रश्न पूछे और अपनी शिकायतों के बारे में भी जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान शहर की बेटियों ने ज्यादातर अपने प्रश्न पुलिस के सामने रखे जिसका जवाब देते हुए पुलिस अधिकारियों ने उन्हें कानूनी धाराओं और हैल्पलाइन नंबर 112 के बारे में बताया और उनके लिए चलाए जा रहे सखी सेन्टर, महिला थाना, परिवार सलाह परामर्श केन्द्र, दहेज अधिनियम, महिला प्रताड़ना आदि के बारे में भी जानकारी दी।

इस पहल से रायपुर पुलिस द्वारा शहर की युवा पीढ़ी के साथ जुड़कर उन्हें जागरूक करने की कोशिश की जा रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि रायपुर पुलिस सदैव आपके साथ है और हम आपके साथ से ही समाज को बदलाव लाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *