–स्वास्थ्य मंत्री ने कहा जांच कराने के बाद पता चलेगा कौन माफी मांगेगा
रायपुर – छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक नया मोड़, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया पर शासकीय बंगले पर चोरी करने का आरोप लगाया है।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी को जो बंगला मिला था उसमें लाखों रुपए का सामान गायब होने का मामला सामने आया बंगले को देखकर लगा जैसे उसमें लूट हुई हो ,,नल की टोटी कांच के दरवाजे ,AC, किचन का सिंक टीवी सब कुछ उखाड़ लिया गया, जिसके बाद पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने इस आरोप पर मंत्री जी को माफ़ी मांगने के लिए कहा
इसके जवाब पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा मैने आरोप नही लगाया है ,मैंने जांच की बात कही हैं क्योंकि किसी सरकारी बंगले से ऐसे सभी समान का गायब होना ये उचित नहीं है किसी के व्यक्तिगत सामान के लिए हमने नही कहा लेकिन इसकी जांच हम करवाएंगे फिर पता चलेगा माफ़ी कौन मांगता हैं।