रायपुर – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को मिले बंगले से लाखों रुपए का सामान गायब होने के बाद उन्होंने पूर्व मंत्री शिव डहरिया पर आरोप लगाया , जिसके बाद इस मामले पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपने इस बयान पर माफी मांगे। मंत्री जी को आरोप लगाने से पहले पीडब्ल्यूडी विभाग से और आवश्यक समझते तो मुझसे पूछ लेना था मैंने सारे विभाग से NOC ले लिया और NOC लेने के बाद ही मैं बंगला छोड़ा हूं।,, SC वर्ग के नेता को बदनाम करने की कोशिश हो रही है। मैं सरकारी बंगले से अपना सामान लाया हूं जो मैने लगवाया था।