जिस माँ के कंधों पर खेल कर बेटी बड़ी हुई थी, आज उसी माँ की अर्थी को कंधा भी दिया

Chhattisgarh

रायपुर : रााजधानी रायपुर निवासी कुन्ती परगनिहा पति चन्द्रशेखर परगनिहा ग्राम बहेसर (सोन्डरा) निवासी (वर्तमान मे दुबे कालोनी रायपुर) का निधन हो गया है , जिसकी अंतेष्टि दलदल सिवनी रायपुर मे किया गया| कुन्ती परगनिहा का कोई भी पुत्र नही था उनकी तीन बेटियां ही थी| जिनमे से दो पुजा और अर्चना वर्मा की शादी हो गई हैं| उनकी तीसरी बेटी नेहा परगनिहा है| इस आधुनिक युग के तहत् पुराने विचारों को दर किनार करते हुए आज कु.नेहा ने अपनी माँ को मुखाग्नि देकर साबित कर दिया कि लडके और लडकियों मे कोई अंतर नही है|
बेटियां आजकल बेटों के किसी भी क्षेत्र में कम नही है चाहे फिर वो बॉर्डर हो या फिर ग्रहस्ती । आज के समय मे बेटा-बेटी बराबर है और सिर्फ सोच बदलने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *