अमलीडीह सहित विभिन्न स्थानों में मतदाता जागरूकता अभियान

Chhattisgarh

रायपुर – रायपुर जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर सर्वेश्वर भूरे के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के सभी 10 जोनों की टीमों द्वारा जोन कमिश्नरों एवं कार्यपालन अभियंताओं सहित सहायक अभियंताओं, उपअभियंताओं, सहायक राजस्व अधिकारियों, सफाई मित्र कर्मचारियों, महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं की उपस्थिति में नगर पालिक निगम क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों में पहुंचकर मतदाताओं को शत – प्रतिशत मतदान करने जागरूक बनाने का कार्य प्रतिदिन नियमित रूप से निरन्तर जारी है. इस क्रम में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 10 के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम द्वारा 10 जोन कमिश्नर श्री दिनेश कोसरिया की उपस्थिति में जोन के अन्तर्गत स्वीप कार्यक्रम के तहत अमलीडीह सहित विभिन्न स्थानों में रहवासी मतदाताओं के मध्य मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी, वहीं जोन क्रमांक 10 के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में रहवासी क्षेत्र के मतदाताओं को स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत शत- प्रतिशत मतदान करने की दृष्टि से जागरूक बनाने रैली निकालकर रहवासी मतदाताओं के साथ मिलकर शत – प्रतिशत मतदान की दृष्टि से सामूहिक शपथ ली गयी. रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीमों द्वारा रहवासी क्षेत्रों में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को शत – प्रतिशत मतदान करने जागरूक बनाने का अभियान प्रतिदिन नियमित रूप से निरन्तर जारी रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *