मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री  विमला वर्मा के निधन पर गहरा दुखः व्यक्त किया

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर 17 मई 2019  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र शासन और अविभाजित मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री तथा पूर्व सांसद विमला वर्मा के निधन पर गहरा दुखः व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि  वर्मा आम नागरिकों विशेषकर महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए हमेशा प्रयासरत रहीं। उन्होंने राजनीति के साथ-साथ शिक्षा, समाज सेवा और साहित्य की सेवा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दिया। उनके निधन से एक कुशल प्रशासक, समाज सेवक और शिक्षाविद् को हमेशा के लिए खो दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *