राज्य में में अभी तक 10 लाख 28 हजार तेंदूपत्ता बोरों का संग्रहण : सी के खेतान

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर, 17 मई  छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित रायपुर द्वारा तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2019 में 10 लाख 28हजार 792 बोरों का कलेक्शन हुआ है। यह कुल लक्ष्य का लगभग 62 प्रतिशत है।
अपर मुख्य सचिव वन सी के खेतान ने बताया कि जिला समितियों को इसके लिए 411 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। समितियों को भुगतान में किसी किस्म की कोई कठिनाई न हो इसके लिए अभी तक छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित रायपुर के द्वारा जिला समितियों में तीन किश्तों में 460 करोड़ 10 लाख रूपए की राशि रिलीजकी जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *