भेंट-मुलाकात, युवाओं के साथ, सरगुजा संभाग पहुंचे सीएम डिप्टी सीएम

Chhattisgarh

सरगुजा संभाग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा पहुंचे।यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, सांसद  दीपक बैज भी मौजूद।

अम्बिकापुर मुख्यालय के पी. जी. कॉलेज हॉकी स्टेडियम में मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की भेंट-मुलाकात युवाओं के साथ कार्यक्रम में भारी जोश के बीच विभिन्न जनप्रतिनिधि, सरगुजा संभाग के 6 जिलों कोरिया, मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी, सूरजपुर, बलरामपुर -रामानुजगंज व जशपुर के युवाओं के बीच मुख्यमंत्री का हुआ आगमन।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वागत में सरगुजा के केआर कॉलेज के छात्र अंकित गुप्ता, आई एन आर सी कॉलेज की छात्रा वैशाली, पी जी कॉलेज की छात्रा अनु विश्वकर्मा, होलीक्रॉस कॉलेज की छात्रा मानसी चौरसिया ने मुख्यमंत्री को स्केच भेंट किया।पी जी कॉलेज कोरिया के छात्र कृष्णा राजवाड़े तथा एन ई एस कॉलेज जशपुर के छात्र हेमराज राम ने पेंटिंग भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *