भाई ने बहन का पुलिस विभाग में पदस्थ होने पर, दिखाया खौफ , लड़की को मार मार के चमड़ी उधेड़ दी

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : बलौदाबाजार: विगत दिनों पहले तिल्दा – नेवरा थाना के अंतर्गत खपरी कला गांव के एक युवती को वही के ही दीपक साहु नाम के युवक ने जबरदस्ती घर से डरा धमका कर अपने साथ ले गया व कई दिनों तक उसके साथ अनाचार करते रहा. जानकारी लगने पर जब लड़की पक्ष ने पुलिस में शिकायत करने का प्रयास किया तब दीपक की बहन जो स्वयं पुलिस विभाग में पदस्थ है ने अपने वर्दी का खौफ दिखाते हुए लड़की के साथ मारपीट करके किसी भी तरह का शिकायत न दर्ज कराने का दबाव बनाया. इस कदर मारपीट किया गया है कि जिससे लड़की के शरीर की चमड़ी तक निकल गई है.
बहुत दबाव के बाद पुलिस ने शिकायत तो दर्ज किया परंतु अब तक आरोपी लड़के व पुलिस विभाग में पदस्थ उसकी बहन के खिलाफ कोई कार्यवाही नही किया गया.
शिवसेना जिलाध्यक्ष संतोष यदू के नेतृत्व में आज थाने का घेराव करते हुये अल्टीमेटम दिया गया हैकि शाम तक आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिये मिडिया से रुबरु होते हुये संतोण यदू ने कहा कि किसी महिला के साथ अनाचार करके पुलिस संरक्षण में बैठै आरोपी को शिवसेना अच्छे से सबक सिखा सकती है, परंतु संविधान के दायरे में रहकर कार्यवाही की मांग किया जा रहा है. अगर शाम तक स्थानीय पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नही करती तब उच्च स्तर की कार्यवाही हेतु वे गांव वालों के साथ धरना देंगे.
उक्त जानकारी शिवसेना नेता अरुण पाण्डेय् द्वारा जारी पत्र विग्यप्ती के माध्यम से प्राप्त हुई।

2 thoughts on “भाई ने बहन का पुलिस विभाग में पदस्थ होने पर, दिखाया खौफ , लड़की को मार मार के चमड़ी उधेड़ दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *