प्रदेश मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न प्रदेश प्रभारी ओम माथुर सह-प्रभारी नितिन नवीन राष्ट्रीय प्रवक्ता के के शर्मा ने दिया मार्गदर्शन

Chhattisgarh

रायपुर: भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग कि बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुई, जिसमे प्रदेश प्रभारी ओम माथुर सह प्रभारी नितिन नबीन, राष्ट्रीय प्रवक्ता के के शर्मा ने अपना मार्गदर्शन दिया।बैठक में मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने प्रस्तावना रखी तथा वाले समय में आक्रमक तरीके से विषयों को उठाने हेतु मार्गदर्शन दिया।प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने प्रवक्ता गण एवं मीडिया पैनलिस्ट को अपना मार्गदर्शन देते हुए चुनावी साल में क्या तैयारियां रखनी है इसे बारीकी से बताया।प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन ने प्रदेश के साथ-साथ, संभाग ,जिला और विधानसभा स्तर पर मीडिया को प्रभावी बनाने का मंत्र दिया।

राष्ट्रीय प्रवक्ता के के शर्मा ने आने वाली समय में जिलों के प्रवास की योजना पर मार्गदर्शन दिया।प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने अब तक हुए कार्यों और विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रस्तुत की आभार सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने किया।बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी, वरिष्ठ प्रवक्ता राजेश मूणत, कृष्णमूर्ति बांधी,संदीप शर्मा ,रंजना साहू, नीलू शर्मा,दीपक महस्के, नलीनेश ठोकने,देवलाल ठाकुर मीडिया संपर्क विभाग प्रमुख रसिक परमार सहित सभी मीडिया पैनलिस्ट माजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *