एक बार फिर से जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव जोन 8 की जिम्मेदारी निभायेंगे

Chhattisgarh

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  मयंक चतुर्वेदी ने नगर निगम के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी कर प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नगर निगम जोन क्रमांक 1 के जोन कमिश्नर विनय मिश्रा को जोन 4, जोन 4 के जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव को जोन 8 एवं जोन 8 के जोन कमिश्नर  नेतराम चन्द्राकर को जोन क्रमांक 1 में जोन कमिश्नर के रूप में पदस्थ कर दिया है. आयुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करके प्रतिवेदन देने के निर्देश दिये हैँ. आयुक्त ने उक्तशय के प्रशासनिक आदेश को तत्काल प्रभावशील कर दिया है.

बता दें कि कुछ महीने पहले जोन कमिश्नर अरुण ध्रुवा को जोन 8 से ट्रांसफर कर जोन 4 की जिम्मेदारी दी गई थी और अब सीधा जोन 4 से अब फिर से जोन 8 मोहबा बाजार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  उनको सीधा जोन 8 में फिर से एक बार वापस पदस्थ किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *