जिले के संजय डहरिया का यूपीएससी में हुआ चयन

Chhattisgarh Madhyapradesh National State

रायपुर 07 मार्च 2026/ चौबे कॉलानी में रहने वाले संजय के मकान में एक बड़ा अद्भुत क्षण था जब जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की गाड़ी उनके मकान के सामने रूकी, कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और जिला पंचायत सीईओ ने उनके घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। श्री संजय डहरिया का आज घोषित यूपीएससी परिणाम में उनका नाम शामिल है, उन्हें 946 रैंक प्राप्त हुई है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह सहित अन्य अधिकारी ने शॉल और प्रेरणादायक पुस्तक से उनका सम्मान किया। कलेक्टर ने कहा कि संजय हमारे प्रदेश के गौरव हैं। जिन्होंने यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित एवं कठिन परीक्षा में चयनित होकर पूरे छत्तीसगढ़ सहित जिले का नाम रोशन किया। उल्लेखनीय है कि संजय डहरिया ने जिला प्रशासन के प्रोजेक्ट अनुभव के तहत मॉक इंटरव्यू की तैयारी की थी। इस पैनल में डॉ. गौरव सिंह सहित अन्य अधिकारी थे।संजय ने कहा कि प्रोजेक्ट अनुभव के लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *