
सरायपाली : दीपावली गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के इस शुभ अवसर पर पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए पेड़ पौधों के पौधे लगाना चाहिए । पेड़ पौधे यह हवा को शुद्ध करता है। पानी का संरक्षण करता है, जलवायु नियंत्रण में मदद करता है। मिट्टी को संरक्षित करता है और समग्र पर्यावरण को कई अन्य तरीकों से लाभान्वित करता है। आइए हम सब पर्यावरण के प्रति जागरूक बने एवं वृक्षारोपण करें।
- अनुप कुमार त्रिपाठी (BFO) ने कहा कि पेड़-पौधों का महत्व हर किसी को समझना होगा। जब तक हम और आप इसे नहीं समझेंगे तक पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़ाया हुआ कदम सार्थक नहीं होगा। एक व्यक्ति चौबीस घंटे में औसतन 550 लीटर आक्सीजन का उपयोग करता है। जबकि एक पेड़ इतने ही समय में 55 से 60 लीटर आक्सीजन उत्सर्जित करता है। इस तरह से प्रत्येक व्यक्ति को इस धरा पर जीवित रहने के लिए उसके हिस्से की आक्सीजन आपूर्ति के लिए दस पेड़ चाहिए इसलिए पर्यावरण संरक्षण को समझ कर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। वृक्ष लगाने का पहला और सबसे महत्वपूर्ण लाभ यह है कि वे कार्बन डाइऑक्साइड और श्वास ऑक्सीजन का आदान-प्रदान करते हैं। पर्यावरण में ऑक्सीजन की जरूरत सभी को ज्ञात है। पेड़ों न केवल कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं बल्कि वातावरण से कई अन्य हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं जिससे वातावरण को ताजगी मिलती है।