अक्षय कुमार की एक और बडी कार्यवाही,13 लाख पट्टी जब्त 3 लाख की कार जब्त 20 हजार नगदी रकम जब्त

Chhattisgarh

मानपुर मोहला चौकी: थाना मोहला पुलिस की क्रिकेट सटोरियों पर कार्यवाही आरोपी जगह बदल – बदल कर लिखते थे क्रिकेट सट्टा पट्टी 12 नग क्रिकेट 02 आरोपियों के कब्जे से नगदी , 02 नग डाटपेन , सट्टा पट्टी , 02 नग मोबाईल एवं एक टोवेटा कार क्रमांक CG04 ML 6100 किया गया जप्त पुलिस अधीक्षक मोहला मानपुर – अं . चौकी  अक्षय कुमार , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर  पुपलेश कुमार , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी  अर्जुन कुर्रे के मार्ग दर्शन में निरीक्षक आशीर्वाद रहटगांवकर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 02.10.2022 को मुखबीर के सूचना पर आरोपी मिन्टू उर्फ राकेश पिता दिलीप कुमार उम्र 39 साल एवं सलीम खान पिता ए . आर . खान उम्र 50 साल दोनो निवासी अम्बागढ़ चौकी थाना अम्बागढ़ चौकी जिला मोहला मानपुर – अं चौकी को क्रिकेट सट्टा पट्टी लिखते जैन पेट्रोल पंप मोहला के पास रंगे हाथ पकड़ा गया । आरोपी मिन्टू उर्फ राकेश के कब्जे से क्रिकेट सट्ट पट्टी 06 नग , एक नग डाट पेन , नगदी रकम 10000 / – रूपये एवं सलीम खान से 01 नग टोवेटा कार क्रमांक CG04 ML 6100 , दो नग मोबाईल 06 नग क्रिकेट सट्टा पट्टी , नगदी रकम 10000 / – रूपये को समक्ष गवाहान के मुताबिक जप्ती पत्रके के जप्तकर आरोपियों को गिरफ्तारी का कारण बताकर विधिवत दिनांक 02.10.2022 को गिरफ्तार किया गया है । आरोपियों को पकड़ने में सउनि जगमोहन कुंजाम , प्र . आर . भरत लाल मंडावी , आर . तरुण सोनी का विशेष योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *