तृतीय लिंग समुदाय के प्रति अधिकारियों और कर्मचारियों को किया गया जागरूक

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक. 29 जून 2019. जनसंपर्क विभाग और छत्तीसगढ़ संवाद के अधिकारियों व कर्मचारियों को तृतीय लिंग समुदाय के बारे में जागरूक करने आज नवा रायपुर में संवाद कार्यालय के ऑडिटोरियम में संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। तृतीय लिंग समुदाय के संगठन ‘मितवा’ की विद्या राजपूत और  रवीना बरिहा ने कार्यशाला में इस समुदाय के जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने तृतीय लिंग समुदाय से संबंधित कानूनों और समय-समय पर उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के बारे में भी बताया। कार्यशाला में जनसंपर्क विभाग के संयुक्त सचिव और छत्तीसगढ़ संवाद के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी  उमेश मिश्र, अपर संचालक जे.एल. दरियो और जमुना सांडिया, संयुक्त संचालक संतोष सिंह, वी.के. तिग्गा और चमन सिंह ठाकुर सहित विभाग के अनेक अधिकारियों-कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *