रायपुर. 09अप्रैल 2019. बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आज मंगलवार 9 अप्रैल को मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थम जाएगा। बस्तर संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत प्रचार का समय समाप्त होने के बाद उम्मीदवार केवल घर-घर जाकर जनसम्पर्क कर सकेंगे। ज्ञात हो कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार बस्तर लोकसभा क्षेत्र में प्रथम चरण में 11 अप्रैल को मतदान होना है।